किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की मौत को लेकर अब भी कई सवाल उठ रहे हैं. जैक्सन के परिवारवाले जहां उनके शव की दोबारा जांच कराने की मांग कर सकते हैं. वहीं उनके रिश्तेदार उस डॉक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं जो घटना के समय जैक्सन के पास था.