इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सरकारी स्कूलों में बुर्का और नकाब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही हैं. इस नए प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों के भीतर किसी भी ऐसे परिधान को पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे किसी का चेहरा पूरी तरह से ढक जाए. पीएम मेलोनी का स्पष्ट मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों में चेहरा पूरी तरह से खुला होना चाहिए और किसी भी परंपरा या प्रथा के नाम पर किसी लड़की को अपना चेहरा छिपाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.