scorecardresearch
 
Advertisement

हिज्बुल्लाह सप्लाई रूट पर वार, लेबनान में गहराया मानवीय संकट

हिज्बुल्लाह सप्लाई रूट पर वार, लेबनान में गहराया मानवीय संकट

पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं, जहां इजरायली हवाई हमलों में तेजी आई है. इज़रायल का दावा है कि इसी क्षेत्र के जरिए हिज़्बुल्लाह को सीरिया से हथियारों की आपूर्ति की जा रही है. इन हमलों के चलते अब सिर्फ दक्षिणी लेबनान ही नहीं, बल्कि बेका घाटी के कई इलाकों से भी लोगों को पलायन करना पड़ रहा है, जिससे मानवीय संकट और गहरा गया है. अस्थायी राहत शिविर तेजी से भर रहे हैं और कई परिवार स्कूलों और सामुदायिक भवनों में शरण लेने को मजबूर हैं. वहीं लेबनान सरकार का सामाजिक कल्याण विभाग राहत पहुंचाने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Advertisement