डोनाल्ड ट्रंप की 'पावर प्लांट और पुल' उड़ाने वाली धमकी पर ईरान ने कड़ा पलटवार किया. ईरान के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सैयद रजा सालेही-अमीरी ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ट्रंप की मानसिक स्थिति पर ही सवाल उठा दिए. ईरानी मंत्री ने ट्रंप को एक 'अस्थिर और भ्रमित' व्यक्तित्व करार दिया. उन्होंने कहा कि ईरानी समाज ट्रंप की बातों को गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि उनके व्यवहार और शब्दों में कोई संतुलन नहीं है. देखें वीडियो.