scorecardresearch
 
Advertisement

US से तनाव के बीच ईरान में धमाकों से हड़कंप, बुशेहर और चोगादक को निशाना बनाकर अटैक

US से तनाव के बीच ईरान में धमाकों से हड़कंप, बुशेहर और चोगादक को निशाना बनाकर अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान से एक बार फिर धमाकों की खबर सामने आई है. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, बुशेहर और चोगादक इलाके में छह जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई. धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. फिलहाल विस्फोटों के कारण और किसी संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन घटनाक्रम ने क्षेत्र में जारी तनाव को और बढ़ा दिया है.

Advertisement
Advertisement