scorecardresearch
 
Advertisement

यमन में जंग तेज, हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब का बड़ा पलटवार

यमन में जंग तेज, हूती विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब का बड़ा पलटवार

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित यमनी सरकार की सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर बेहद हिंसक और तेज हो गया है. इस बीच, सऊदी अरब के दो प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाकर बड़े हमले किए गए हैं. रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक नागरिक की जान चली गई है, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा, आभा एयरपोर्ट पर भी भीषण हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और करीब 28 लोग घायल हुए हैं. इन हमलों के जवाब में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की है.

Advertisement
Advertisement