फ्लाई दुबई विमान में को-पायलट वाली साजिश ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. कट्टरपंथी सोच रखने वाले को-पायलट ने कैसे तबाही का मंसूबा पाला था? कैसे उसने 9/11 जैसी खौफनाक वारदात दोहराने की साजिश रची थी? कैसे वो अपने मंसूबे को अंजाम देने में जुटा था? तमाम सवालों के जवाब एक-एक कर आते जा रहे हैं. सबसे नया खुलासा ये हुआ है कि वो विमान को हाईजैक कर क्रैश करना चाहता था. ये भी पता चला है कि आरोपी को-पायलट को लेकर तीन देशों में लापरवाही बरती गई. अगर लापरवाही नहीं हुई रहती तो 34000 फीट ऊपर उड़ान के दौरान ये वारदात नहीं हुई रहती.