scorecardresearch
 
Advertisement

अमेरिका-ईरान शांति समझौते का पाकिस्तान ने लिया क्रेडिट, बतायी अपनी जीत

अमेरिका-ईरान शांति समझौते का पाकिस्तान ने लिया क्रेडिट, बतायी अपनी जीत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते को वैश्विक कूटनीति की बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि इस समझौते पर हस्ताक्षर समारोह स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा. संसद को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि महीनों की कूटनीतिक कोशिशों के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई समाप्त करने पर सहमति जताई है. उन्होंने इस समझौते को शांति, संवाद और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. शहबाज शरीफ के मुताबिक यह समझौता केवल दो देशों के बीच की डील नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में तनाव कम करने और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

Advertisement
Advertisement