ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते अल-अक्सा मस्जिद में लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई है. बड़े समूहों में इकट्ठा होने पर पाबंदियां लगी हैं. इज़राइल के होम फ्रंट कमांड ने पूरे देश में सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी है. रमजान के अंतिम शुक्रवार को भेजी गई ड्रोनों की तस्वीरों में पूरी मस्जिद परिसर खाली देखा गया.