scorecardresearch
 
Advertisement

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 10 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 10 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है. अफगानिस्तान के नूरिस्तान में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. और 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है. लापता लोगों में पारून इलाके के मेयर और उनके दो अंगरक्षक भी शामिल हैं. बाढ़ ने नूरिस्तान की राजधानी पारून में कमर्शियल इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों को तबाह कर दिया है और भारी तबाही मचाई है.. लापता लोगों का पता लगाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी हैं.

Advertisement
Advertisement