scorecardresearch
 
Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट इलाके में एक भीषण आतंकवादी हमला हुआ है. जुमे की नमाज के दौरान हुए इस आत्मघाती धमाके में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोटकों से लदा एक ट्रक ओल्ड पुलिस लाइन के गेट से जा टकराया, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पुलिस लाइन की कंक्रीट की दीवारें ढह गईं और आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement
Advertisement