जापान में एक केमिकल फ़ैक्टरी में धमाका होने से 1 शख्स की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए. मित्सुई केमिकल्स फैक्टरी के कर्मचारी एक प्लांट में गड़बड़ी आने पर उसे बंद करने की कोशिश कर रहे थे तभी धमाका हो गया. पहले धमाके के कुछ देर बाद एक और धमाका हुआ लेकिन तब तक फैक्टरी की इमारत को खाली करा लिया गया था.