रुस की राजधानी मास्को से करीब 500 किलोमीटर दूर ऊफा में चमत्कार हुआ. भीषण सड़क हादसे में 1 साल की मासूम बच्ची तेजरफ्तार कार से उछल कर बाहर गिर गई लेकिन वो बाल बाल बच गई. बीच सड़क पर सामने से भी गाड़ियां आ रही थी लेकिन पहिए के नीचे आने से पहले ही चालक ने ट्रक का रुख मोड़ लिया. लड़की के सिर में चोट आई लेकिन जिंदगी सलामत है.