तुर्की की राजधानी अंकारा में रविवार को हुए भीषण कार बम विस्फोट में कम से कम 34 लोगों के मरने की खबर मिली है. इस विस्फोट में 125 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.
ट्विटर और फेसबुक पर लगा बैन
तुर्की की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंकारा की एक कोर्ट ने कार बम विस्फोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के नाते ट्विटर और फेसबुक पर बैन लगा दिया है, ताकि विस्फोट की तस्वीरों को पोस्ट न किया जा सके.
Turkish media reports a court in Ankara ordered ban on access to Twitter and Facebook in Turkey after car bomb explosion images were posted
— ANI (@ANI_news)
टीवी पर दुनिया ने देखा धमाके का मंजर
स्थानीय टीवी की तस्वीरों में शहर की महत्वपूर्ण जगह कि जिले स्कवायर पर कई एंबुलेंस को आते-जाते देखा गया. उस पर कुछ जली हुई गाड़ियां भी नजर आई हैं. धमाके की जगह के आस-पास कई बस स्टॉप बताए जा रहे हैं.
बीते माह धमाके में हुई थी 18 की मौत
इससे पहले 18 फरवरी को शहर में सेना को निशाना बनाकर हुए में 30 लोगों की मौत हो गई थी. इस धमाके में काफी नागरिक हो गए थे. कुर्दिश अतिवादी समूह ने घटना की जिम्मेदारी ली थी.