scorecardresearch
 

फारुक अब्दुल्ला ने परमाणु बम की धमकी देने वाले अजीज को हिरोशि‍मा, नागासाकी की दिलाई याद

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज पर फायर हो गए हैं.

Advertisement
X
फारुक अब्दुल्ला और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज
फारुक अब्दुल्ला और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज पर फायर हो गए हैं.

'अजीज जम्मू कश्मीर को बम से उड़ाना चाहते हैं?'
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में ने कहा, 'जब एक सीनियर डिप्लोमेट और पूर्व विदेश मंत्री परमाणु हथियारों की बात करता है तो इससे सनकीपन दिखाई देता है. क्या मैं को हिरोश‍िमा और नागासाकी याद दिला सकता हूं ? वहां कितने हजारों लोग मारे गए, वहां एक इंच घास भी नहीं उगती. क्या सरताज अजीज यही चाहते हैं? क्या वो जम्मू कश्मीर को बम से उड़ाना चाहते हैं?

'बम की बातें ना करें अजीज'
अब्दुल्ला ने कहा कि भारत के पास भी बम है. जब मैं परमाणु परीक्षण के वक्त पोखरन गया था तो मुझे वापजेयी के शब्द याद हैं. उन्होंने कहा था कि हम इसे इस्तेमाल करने वाले पहले नहीं नहीं होंगे. यह सिर्फ इसीलिए है कि लोग हमें अन्यथा न लें, हम अपनी खुद रक्षा कर सकते हैं. अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं सरताज अजीज को कहना चाहता हूं कि बम के बारे में न सोचें क्योंकि इससे निर्दोष मारे जाएंगे. सरताज अजीज साहब अगर बम गिरा तो आप भी मारे जाओगे. ऐसी बातें करने से बचें.'

Advertisement

भारत को दी थी परमाणु हथ‍ियारों की धमकी
अजीज ने हाल में भारत के साथ द होने के बाद कहा था कि मोदी का भारत इस प्रकार व्यवहार करता है कि मानो वे क्षेत्रीय महाशक्ति हैं, लेकिन हम भी एक परमाणु हथियार संपन्न देश हैं और हम जानते हैं कि खुद की रक्षा कैसे करनी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement