PM Modi Seychelles visit. PM Modi in Seychelles Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में एक भव्य समारोह में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया. इस खास मौके पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी खुद वहां मौजूद रहे. वहां पीएम मोदी को सेरेमोनियल 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया, जिससे उनकी इस यात्रा के दूसरे दिन के व्यस्त आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई.
तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 से दोपहर 1:20 बजे तक राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ स्टेट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद दोपहर 3:20 से 3:30 बजे तक वे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे. दोपहर 3:45 से शाम 4:45 बजे तक वे सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और रात 10:30 बजे से रोश कैमन में आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.
पीएम की यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...
PM Modi's Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वीप देश की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को विक्टोरिया में स्टेट हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.
PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान विक्टोरिया में स्टेट हाउस में औपचारिक 'गार्ड ऑफ़ ऑनर' दिया गया. इस समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी मौजूद थे. ये समारोह इस द्वीपीय देश की मोदी की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत का प्रतीक था.
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के दौरान विशाल कछुए को दिए गए सम्मान पर निशाना साधते हुए उन पर 'मास्टरली हाइपोक्रिसी' का आरोप लगाया.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जायंट टॉरटॉइज (Aldabra Giant Tortoise) को सम्मान दे रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर उनकी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के जरिए देश में संवेदनशील पारिस्थितिकी को नष्ट करने पर आमादा है.
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से लेदरबैक कछुओं (Leatherback Turtles) का प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएगा, हजारों कोरल कॉलोनियां मिट जाएंगी और द्वीप की अनोखी जैव विविधता को भारी क्षति पहुंचेगी.
उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन प्रधानमंत्री इस पारिस्थितिक आपदा को अंजाम देने पर अड़े हुए हैं.'
कांग्रेस ने दावा किया है कि पीएम मोदी का सेशेल्स में कछुओं की प्रजाति का सम्मान करना और स्वदेश में पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी करना दोहरा मापदंड है. ये विवाद प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान सामने आया है, जहां उन्होंने सेशेल्स की जैव विविधता की सराहना की थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वीप देश की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को विक्टोरिया में स्टेट हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.