scorecardresearch
 
Advertisement

PM Modi Israel Visit Live: इजरायल में PM मोदी का जोरदार स्वागत, थोड़ी देर में संसद को करेंगे संबोधित

aajtak.in | नई दिल्ली | 25 फरवरी 2026, 8:22 PM IST

PM Modi in Israel Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंच गए हैं. तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया. पीएम मोदी ने नेतन्याहू को गले लगा लिया और गर्मजोशी से उनका आभार जताया. 

पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं. (Photo: X/Narendra Modi) पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं. (Photo: X/Narendra Modi)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंच गए हैं. तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया. पीएम मोदी ने नेतन्याहू को गले लगा लिया और गर्मजोशी से उनका आभार जताया. 

पीएम मोदी आज येरूशलम जाएंगे, जहां वह इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे. इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. पीएम मोदी इससे पहले 2017 में भी इजरायल गए थे. इस तरह उनका इजरायल का यह दूसरा दौरा है. पीएम मोदी के इस दौरे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

8:22 PM (9 मिनट पहले)

अब तक 18 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं PM मोदी

Posted by :- Ritu Tomar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 18 देशों की संसद को संबोधित कर चुके हैं. नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे. 

 

8:13 PM (18 मिनट पहले)

PM Modi Live: इजरायल की संसद पहुंचे PM मोदी

Posted by :- Ritu Tomar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की संसद Knesset पहुंच गए हैं. वह थोड़ी देर में संसद को संबोधित करेंगे. वह भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे.

8:00 PM (31 मिनट पहले)

PM Modi in Israel: ऐतिहासिक है PM मोदी का ये दौरा: नेतन्याहू

Posted by :- Ritu Tomar

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी का इजरायल में स्वागत किया. उनका स्वागत करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हमारे अच्छे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. उनका ये दौरा द्विपक्षीय संबंधों के लिए लिहाज से ऐतिहासिक है. 

 

7:51 PM (40 मिनट पहले)

PM Modi Live: इजरायल में भारतीय समुदाय से मिले PM मोदी

Posted by :- Ritu Tomar

पीएम मोदी का इजरायल में भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान उन्होंने इजरायल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया. 

 

Advertisement
7:29 PM (एक घंटा पहले)

PM Modi Israel Visit: जब पीएम मोदी के रूमाल से मैच कर गई नेतन्याहू की पत्नी की ड्रेस

Posted by :- Ritu Tomar

PM मोदी जब एयरपोर्ट पर विमान से उतरे तो उनके स्वागत में नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा मौजूद थी. पीएम मोदी ने नेतन्याहू के बगल में खड़ी उनकी पत्नी सारा से गर्मजोशी से हाथ मिलाया. जब पीएम मोदी और सारा एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे. तभी नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंग और पत्नी सारा की ड्रेस के कलर की तरफ इशारा किया. इस पर पीएम मोदी ने कहा yes, yes... Saffron... इस पर तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे. दरअसल पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर और नेतन्याहू की पत्नी सारा की ड्रेस के कपड़ों का रंग Saffron (भगवा) था.

यह भी पढ़ें: ... जब पीएम मोदी के रूमाल से मैच कर गई नेतन्याहू की पत्नी की ड्रेस, Video

5:14 PM (3 घंटे पहले)

PM Modi Israel Visit: इजरायल पहुंच गया हूं: PM मोदी

Posted by :- Ritu Tomar

पीएम मोदी ने इजरायल पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि इजरायल पहुंच गया हूं. प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मिसेज नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया. मैं इससे अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इजरायल के पीएम के साथ द्विपक्षीय चर्चा करने और इस चर्चा के लाभप्रद नतीजों को लेकर आशान्वित हूं. इससे भारत और इजरायल की दोस्ती मजबूत होगी.

 

5:14 PM (3 घंटे पहले)

PM मोदी इजरायल पहुंचे

Posted by :- Ritu Tomar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिनों के दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने पत्नी सारा संग उनका ग्रैंड वेलकम किया. पीएम मोदी का रेड कार्पेट स्वागत किया गया.

 

Advertisement
Advertisement