scorecardresearch
 

फिलीपींस: आतंकियों ने किया गांव पर हमला, लोगों को बनाया बंधक

दक्षिणी फिलीपींस में बुधवार की सुबह आतंकी संगठन आईएस से प्रभावित कुछ आतंकियों ने एक गांव पर कब्जा कर लिया और बाद में भागने के लिए मानव ढाल के रूप में लोगों को बंधक बना लिया.

Advertisement
X
फाइल फोटो
फाइल फोटो

दक्षिणी फिलीपींस में बुधवार की सुबह आतंकी संगठन आईएस से प्रभावित कुछ आतंकियों ने एक गांव पर कब्जा कर लिया और बाद में भागने के लिए मानव ढाल के रूप में लोगों को बंधक बना लिया.

स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर रियलान मैमन ने बताया कि सरकारी सुरक्षा बलों को मालागकिट गांव पर कब्जा करने वाले बंगसमोरो फ्रीडम फाइटर्स (बीआईएफएफ) के दर्जनों बंदूकधारियों से निपटने के लिए भेजा गया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पांच लोगों को बंधक बनाकर भागने के लिए मानव ढाल की तरह उनका इस्तेमाल किया.

मैमन ने रेडियो स्टेशन से कहा कि बंदूकधारियों ने सुबह लगभग 5 बजे गांव पर हमला किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और बीआईएफएफ के बीच संघर्ष में अज्ञात संख्या में नागरिक फंसे हैं.

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि सशस्त्र लोगों ने पिगकावायन कस्बे के एक स्कूल पर हमला किया है.

Advertisement

यह कस्बा मारावी के दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं, जहां सुरक्षा बलों और बीआईएफएफ आतंकवादियों के बीच 23 मई से संघर्ष जारी है.

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में आईएस की मौजूदगी के चलते और अधिक हमलों की चेतावनी जारी की है.

सुरक्षा बलों ने मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) से वैचारिक मतभेदों के कारण अलग हुए बीआईएफएफ को फिलीपींस का एक विद्रोही समूह करार दिया है. बीआईएफएफ आतंकवादी संगठन आईएस का समर्थक है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement