scorecardresearch
 

अमेरिकी बम हमले में मारे गए आईएस लड़ाकों की संख्या 94 के पार

खोगयानी ने बताया, खुशकिस्मती से कोई आम नागरिक हमले में मारा नहीं गया है. जीबीयू 43:बी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट जिसे मदर ऑफ ऑल बम का नाम दिया गया है.

Advertisement
X
अमेरिका ने अफगानिस्तान पर गिराया 100 क्विंटल का बम
अमेरिका ने अफगानिस्तान पर गिराया 100 क्विंटल का बम

अमेरिका के पूर्वी अफगानिस्तान पर किए हमले में मारे गए इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों का आकंड़ा लगभग तीन गुना बढ़कर 94 पर पहुंचा गया. नंगरहार प्रांत के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने बताया कि के सदस्यों की संख्या 36 बढ़ कर 94 हो गई. अचिन जिला में बम के हमले का निशाना बने स्थल के जायजा लिए जाने के बीच रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कल कहा था कि मृतकों का आकंड़ा बढ़ सकता है.

खोगयानी ने बताया, खुशकिस्मती से कोई आम नागरिक हमले में मारा नहीं गया है. जीबीयू 43:बी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट जिसे मदर ऑफ ऑल बम का नाम दिया गया है. उसका पहली बार इस्तेमाल गुरूवार को पूर्वी नानग्रह प्रांत में आईएस के ठिकानों पर हमला करने के लिए किया गया था.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा था कि इस अभियान के लिए अमेरिकी सेना और अफगान सरकार के बीच निकट समन्वय था और वे असैन्य नागरिकों को किसी नुकसान से बचाने के लिए सर्तक थे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement