scorecardresearch
 

नाइजर में एयरपोर्ट पर हमला, अलकायदा से जुड़े संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

नाइजर की राजधानी नियामी में यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुआ और दो घंटे से अधिक समय तक चला. इससे पहले जनवरी में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन इस्लामिक स्टेट साहेल प्रोविंस (ISSP) ने इसी परिसर को निशाना बनाया था.

Advertisement
X
नाइजर में आतंकी हमला. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नाइजर में आतंकी हमला. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नाइजर की राजधानी नियामी के हवाईअड्डे पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया. इस घटना में लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बड़ी संख्या सुरक्षाबलों की है. अळकायदा से जुड़े संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

नाइजर की राजधानी नियामी में यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुआ और दो घंटे से अधिक समय तक चला. इससे पहले जनवरी में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन इस्लामिक स्टेट साहेल प्रोविंस (ISSP) ने इसी परिसर को निशाना बनाया था.

अल-कायदा से संबद्ध संगठन जमात अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन ने अपने आधिकारिक मीडिया मंच अज-जलाका फाउंडेशन के माध्यम से जारी बयान में इस ताजा हमले की जिम्मेदारी ली. जेएनआईएम, बुर्किना फासो और माली में भी सक्रिय है. अप्रैल में इसने माली की राजधानी बमाको के हवाईअड्डे पर हमला किया था. इस हमले में दो नागरिकों समेत 11 लोगों की मौत हुई है. सरकार के अनुसार, सुरक्षाबलों ने हमले को असफल कर दिया और 22 हमलावरों को मार गिराया. लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा विभिन्न हथियार बरामद किए गए.

Advertisement

बता दें कि नाइजर अपने पड़ोसी देशों माली और बुर्किना फासो की तरह वर्षों से जिहादी समूहों के हमलों से जूझ रहा है. इन हमलों में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों विस्थापित हुए हैं.

देश पर अब JNIM और ISSP के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का भी प्रभाव पड़ रहा है. दोनों संगठनों के बीच पहली झड़प 2019 में हुई थी और तब से वे सैकड़ों बार भिड़ चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement