scorecardresearch
 

नेपाल में बालेन शाह की ऐतिहासिक जीत तय, ओली की करारी हार

नेपाल चुनावों में रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने जीत का परचम लहरा दिया है. RSP ने 129 में से 100 सीटें जीतकर पुरानी पार्टियों को करारी शिकस्त दी है. बालेंद्र शाह ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोटों के अंतर से हराया है.

Advertisement
X
बालेन शाह नेपाल के पीएम बनेंगे. (Photo: Reuters)
बालेन शाह नेपाल के पीएम बनेंगे. (Photo: Reuters)

नेपाल की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया है. रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने आम चुनावों में प्रचंड जीत हासिल की है. इस ऐतिहासिक नतीजे के साथ ही बालेन शाह ने चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे के.पी. ओली को करारी शिकस्त दे दी है.

बालेंद्र शाह का मुकाबला झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में नेपाल की पुरानी पार्टी CPN-UML के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से था. अब चुनावी नतीजों ने नेपाल की पुरानी राजनीतिक पार्टियों के वर्चस्व को पूरी तरह खत्म कर दिया है. 

बालेन ने ओली को यहां लगभग 50,000 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 35 वर्षीय बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली महज 18,734 वोट ही हासिल कर पाए.  ऐसे में अब बालेन शाह नेपाल की अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. 

129 में से 100 सीटों पर प्रचंड जीत

RSP का गठन 2022 में रवि लामिछाने ने किया था. रविवार सुबह 7 बजे तक घोषित 129 सीटों के परिणामों में से RSP अकेले 100 सीटें जीत चुकी है. आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी अभी देश भर में 25 और सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. RSP ने काठमांडू की सभी 10 सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए अपना परचम लहराया है.

Advertisement

इतिहास रचेंगे बालेन शाह

बालेन शाह नेपाल के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. वो इस देश के पहले मधेसी प्रधानमंत्री भी होंगे. ये चुनावी नतीजे स्थापित पार्टियों को लेकर जनता की नाराजगी को दिखाते हैं. लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, भाई-भतीजावाद के अंत और राजनीति में पीढ़ीगत बदलाव के नाम पर RSP को वोट दिया है.

पुराने दलों का प्रदर्शन

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अन्य प्रमुख दलों की स्थिति काफी कमजोर रही. नेपाली कांग्रेस (NC)ने 13 सीटें जीतीं और 3 पर बढ़त बनाई. CPN-UML मात्र 7 सीटों पर ही कब्जा जमा पाई और 3 पर बढ़त बनाने में कामयाब रही. नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) ने 6 सीटें जीतीं और 1 पर बढ़त हासिल की. श्रम शक्ति पार्टी (SSP) ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) के खाते में भी 1 सीट आई. जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा रहा.

यह भी पढ़ें: इंजीनियर, रैपर और अब बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री... जानें कौन हैं बालेन शाह

नेपाल में 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने बताया कि मतगणना गुरुवार देर रात शुरू हुई और शनिवार रात तक कुल 165 निर्वाचन क्षेत्रों में से बाकी क्षेत्रों में मतगणना जारी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement