scorecardresearch
 

पाकिस्तान: बाल यौनाचार मामले की जांच JIT के हवाले

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाल यौनाचार मामले के खुलासे के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया गया. मीडिया रपट में यह जानकारी सामने आई है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाल यौनाचार मामले के खुलासे के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया गया. मीडिया रपट में यह जानकारी सामने आई है.

में लिप्त 25 सदस्यीय गिरोह पंजाब प्रांत के गांडा सिंह वाला इलाके में पिछले 10 वर्षो से सक्रिय था और बाल यौन शोषण का वीडियो तैयार कर उसे बेचता था. यह मामला जेआईटी जांच के बाद शनिवार को सामने आया था.

जियो न्यूज की रिर्पोट के अनुसार, के इतिहास में अपने तरह के इस मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि 280 नाबालिगों पर लगभग 400 वीडियो बनाए गए थे.

मामले के पीड़ित परिवारों, मीडिया और नागरिक समाज द्वारा न्याय की मांग तेज होने के बाद ने उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अबू-बकर खुदाबख्श के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय जेआईटी का गठन किया है. पंजाब सरकार ने डीआईजी से इस मामले में जांच करने और उसकी रपट दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के लिए कहा है.

जेआईटी अब हुसैन खानवाला गांव में बाल यौनाचार के लंबित मामलों की जांच करेगा और इसकी रिर्पोट लाहौर उच्च न्यायालय को सौंपेगा. इस बीच दर्ज मामलों में आतंकवाद विरोधी आरोप भी जोड़ दिए गए हैं. यानी अब मामले की सुनवाई आतंकवाद रोधी अदालत में होगी.

Advertisement

इसी के साथ चार पीड़ित बच्चों के परिवार वाले मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराने आगे आए हैं. परिवार वालों ने आवेदन में कहा है कि बंदूक की नोक पर पीड़ित बच्चों का यौन शोषण किया गया था. अभी तक इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली ने आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करने वाला एक प्रस्ताव सोमवार को सर्वसम्मति से पारित किया है. सदस्यों ने पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों के प्रति एकजुटता जाहिर की है.

-इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement