भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूएन जनरल असेंबली के सेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से मुलाकात की. इवांका ट्रंप और सुषमा स्वराज ने दोनों देशों की महिलाओं के लिए एंटरप्रेन्योरशिप और वर्कफोर्स डेवेलपमेंट पर चर्चा की. साथ ही इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज को ‘करिश्माई’ विदेश मंत्री बताया.
बता दें कि नवंबर में होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) में इवांका ही अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व करेंगी.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के बाद इवांका ने ट्वीट कर कहा, 'हमने महिलाओं की एंटरप्रेन्योरशिप, आगामी 2017 ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पर काफी चर्चा की'.
We had a great discussion on women's entrepreneurship, the upcoming and workforce development in the US and India.
— Ivanka Trump (@IvankaTrump)
नवंबर में होगा जीईएस
नवंबर 28 से 30 तक होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट को भारत और यूएस मिलकर आयोजित कर रहे हैं. इसका आयोजन हैदराबाद में होगा.
सुषमा करिश्माई विदेश मंत्रीI have long respected India's accomplished and charismatic Foreign Minister , and it was an honor to meet her today.
— Ivanka Trump (@IvankaTrump)
इवांका ने सुषमा को ‘करिश्माई’ विदेश मंत्री बताया. उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश करती हूं. उनसे आज मिलना सम्मान की बात है.’ भारतीय दूतावास ने ट्वीट के जरिए बताया कि सुषमा ने महिला उद्यमिता और भारत में इवांका की आगामी यात्रा पर चर्चा की.
बता दें कि सुषमा यहां की सप्ताह भर की यात्रा में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. उनके सत्र में भाग लेने वाले नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय बैठकें करने की संभावना है.
सुषमा 23 सितंबर को संबोधित करने के एक दिन बाद भारत रवाना होंगी.