scorecardresearch
 

'पश्चिम एशिया का मैप दोबारा बनेगा, क्या बकवास है...' इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी

जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने भारत में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच जॉर्डन तटस्थ है और क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को बकवास करार दिया.

Advertisement
X
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिरकत करने पहुंचे जॉर्डन के राजदूत
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिरकत करने पहुंचे जॉर्डन के राजदूत

भारत में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने साफ कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मामले में जॉर्डन तटस्थ है. उनका कहना था कि क्षेत्र के हर देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंनेपश्चिम एशिया का नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को “बकवास” बताते हुए खारिज कर दिया. जॉर्डन के राजदूत नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2026 में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सवालों के जवाब दिए. 

सिर्फ बातचीत से आएगी स्थिरता
यूसुफ अब्दुल गनी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देश ऐसे व्यवहार करते हैं मानो वे 'कानून से ऊपर" हों. उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी स्थिरता केवल संवाद और शांतिपूर्ण वार्ताओं के जरिए ही संभव है. अब्दुल गनी ने युद्ध को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि दी कि संघर्ष केवल पीड़ा और अस्थिरता लाता है. इसके कारण ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और क्षेत्र के देशों के बीच लोगों के आपसी संबंध भी प्रभावित होते हैं.

उन्होंने पश्चिम एशिया का नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को “बकवास” बताते हुए खारिज कर दिया. उनका कहना था कि क्षेत्र के हर देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए.

अब्दुल गनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध के बाद ईरान का नक्शा बदल सकता है. साथ ही तथाकथित “ग्रेटर इज़राइल” परियोजना को लेकर चल रही बहस पर भी उन्होंने चिंता जताई. उनका कहना था कि शासन परिवर्तन या सीमाएं बदलने की मांग अक्सर अस्थिरता को जन्म देती है.

Advertisement

जॉर्डन इस संघर्ष में है तटस्थ
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करके इजरायल और खाड़ी देशों को निशाना बनाना सही नहीं है. जॉर्डन पहले से स्पष्ट है कि उसके एयर स्पेस का उपयोग किसी देश पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जॉर्डन इस संघर्ष में तटस्थ रुख बनाए हुए है और उसका मानना है कि शांतिपूर्ण वार्ता ही आगे बढ़ने का एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement