scorecardresearch
 

इजरायल की एयर स्ट्राइक से दहले तेहरान-बेरूत! हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला

इजरायल ने बेरूत के बाहरी इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की. इससे पहले हिजबुल्ला ने आज उत्तरी इजरायल में रमात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया था.

Advertisement
X
इजरायल ने हिजबुल्ला पर जवाबी कार्रवाई की है . (Photo: Reuters)
इजरायल ने हिजबुल्ला पर जवाबी कार्रवाई की है . (Photo: Reuters)

हिजबुल्ला ने आज तड़के उत्तरी इजरायल में रमात डेविड एयरबेस पर रडार साइटों और कंट्रोल रूम को पर हमला किया था. अब इजरायल ने इन हमलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बेरूत के बाहरी इलाकों पर एयर स्ट्राइक की है.

इजरायल ने दावा किया है कि उसने बेरुत के बाहरी इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. 

बता दें कि हिजबुल्ला ने बताया था कि उसने मंगलवार की सुबह 5 बजे उत्तरी इजरायल में फिलिस्तीन स्थित रमात डेविड एयरबेस को ड्रोन के एक स्क्वाड्रन से निशाना बनाया था. 

IRGC ने बहरीन में गिराए  20 ड्रोन और 3 मिसाइलें

इस बीच ईरानी सेना IRGC ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा कर दिया है. ईरान ने बताया कि उसने शेख ईसा बेस पर स्थित मुख्य कमांड भवन और नौसेना मुख्यालय को 20 ड्रोन और 3 मिसाइलों ने तबाह कर दिया है.

यह भी पढ़ें: US-Israel Attacks Iran LIVE: बहरीन में US एयरबेस तबाह, ट्रंप ने ईरान को चेताया, बोले- US के पास हथियारों की अनलिमिटेड सप्लाई

Advertisement

इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया है कि वो लगातार तेहरान और बेरूत में एक साथ हमले कर रहा है. इजरायली वायुसेना के एक विमान ने ईरान के एयर डिफेंस से जुड़े लड़ाकों के एक दस्ते को निशाना बनाया है. ये लड़ाके इजरायली विमानों के खिलाफ सिस्टम ऑपरेट करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे इजरायल ने समय रहते नाकाम कर दिया.

मिसाइल लॉन्चर्स को बनाया निशाना

IDF ने जानकारी दी कि इजरायली वायुसेना लगातार ईरान के उन ठिकानों पर हमले कर रही है, जहां से बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जा रही हैं। इजरायल का मुख्य लक्ष्य उन मिसाइल लॉन्चर्स और 'फायर एरे' साइट्स को नष्ट करना है, जो उनके विमानों को निशाना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर IDF का हमला

ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह करने में जुटा इजरायल

IDF ने स्पष्ट कहा है कि वो ईरानी शासन को अपने विमानों पर हमला करने की इजाजत नहीं देंगे. वो उन सभी कोशिशों को नाकाम करना जारी रखेंगे जहां मिसाइल लॉन्चर्स को फिर से तैयार या सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है. IDF फिलहाल ईरान के सक्रिय मिसाइल अड्डों, लॉन्चर्स और बैलिस्टिक मिसाइलों को तबाह करने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement