scorecardresearch
 

एकांत कारावास और आंखों में इंफेक्शन... मेडिकल ग्राउंड पर इमरान खान ने डाली रिहाई की अर्जी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत लगातार बिगड़ रही है. उनकी आंखों की रोशनी घटकर सिर्फ 15 प्रतिशत रह गई है. ऐसे में इमरान के वकील ने अदालत से उनकी रिहाई और बेहतर इलाज की मांग की है.

Advertisement
X
इमरान खान की आंखों में 15% रोशनी ही बाकी रह गई है. (Photo: Reuters/File)
इमरान खान की आंखों में 15% रोशनी ही बाकी रह गई है. (Photo: Reuters/File)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं. इस बीच उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत और जेल के खराब हालात का हवाला देते हुए अदालत से रिहाई की मांग की है. इमरान के वकील ने कोर्ट में बताया कि इमरान की आंखों में सिर्फ 15 प्रतिशत रोशनी बाकी रह गई है. 

इस्लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान, इमरान खान के वकील ने बताया कि जेल में लंबे समय तक अकेले रहने और आंखों के संक्रमण की वजह से उनकी हालत बिगड़ती जा रही है.

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, इमरान खान के वकील सलमान सफदर ने अदालत से कहा, 'इमरान खान की आंखों की रोशनी घटकर सिर्फ 15% रह गई है, यानी उन्होंने अपनी 85% रोशनी खो दी है.'

कभी ठीक नहीं हो सकती इमरान की आंखें!

इमरान खान के वकील ने अदालत में दावा किया कि उनकी आंखें अब हमेशा ही ऐसी ही रहने वाली हैं. डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति अब ऐसी हो गई है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता. वकील ने अदालत में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को रखने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि उन्हें एकांत कारावास (Solitary Confinement) में क्यों रखा जा रहा है? 

Advertisement

वकील ने दावा किया कि इमरान खान को कई बार अस्पताल ले जाया गया, क्योंकि अडियाला जेल में इलाज की वैसी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं. वकील ने अदालत से अपील की कि पंजाब जेल के आईजी, अधीक्षक और उप-अधीक्षक को तलब किया जाए. उन्होंने अस्पताल से इमरान खान के पूरे मेडिकल रिकॉर्ड मुहैया कराने की भी मांग की.       

सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर ने वकील से मुख्य अपील पर ध्यान देने के लिए कहा. हालांकि, वकील ने जोर दिया कि पहले सजा को निलंबित करने की याचिका पर फैसला होना चाहिए. फिलहाल अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी है.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान की तबियत बिगड़ी, जांच के लिए ले जाया गया अस्पताल

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इमरान खान और उनकी बीवी 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले (अल-कादिर ट्रस्ट मामला) में जेल में बंद हैं. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक रियल एस्टेट टायकून से करोड़ों डॉलर की जमीन ली थी. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) के मुताबिक, ब्रिटेन से वापस आए पैसे को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय, उस व्यवसायी के जुर्माने भरने के लिए इस्तेमाल किया गया. बदले में खान के ट्रस्ट को दान मिला.

Advertisement

इसी मामले में अदालत ने इमरान खान को 14 साल और बुशरा बीबी को सात साल की सजा सुनाई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement