scorecardresearch
 
Advertisement

G7 Summit 2026: बैठक से पहले विश्व नेताओं से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें कीं शेयर

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 जून 2026, 11:53 PM IST

G7 Summit 2026 Updates: फ्रांस के एवियन में हो रहे 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें पीएम ने एक्स (X) पर भी शेयर की हैं.

G7 leaders posed for a group photo on Tuesday G7 leaders posed for a group photo on Tuesday

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 52वें G7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा शानदार रहता है. इन सबके बीच सबकी नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात पर टिकी रहीं, जहां दोनों नेताओं ने करीब 16 महीने बाद आमने-सामने आकर से हाथ मिलाया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के न्योते पर पहुंचे पीएम मोदी आज समिट की कई अहम बैठकों में शामिल होंगे, जबकि बुधवार को ट्रंप के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी.

समिट के बीच पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे आज तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जहां वे कई अहम बैठकों में शामिल होंगे और तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे.

भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत करेंगे. खास बात यह है कि G7 देशों के बाद आमंत्रित साझेदार देशों में भारत पहला देश होगा, जिसका स्वागत राष्ट्रपति मैक्रॉन खुद करेंगे. इसके बाद शाम 6:45 बजे से रात 8:45 बजे तक पीएम मोदी G7 देशों, साझेदार देशों, वर्ल्ड बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक की वर्किंग मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में नई वैश्विक साझेदारी बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी. फिर रात 8:50 बजे से 9:15 बजे तक पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके बाद रात 9:25 बजे से 9:50 बजे तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात तय है. वहीं, रात 10:05 बजे से 10:30 बजे तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठक होगी.

इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन की तरफ से आयोजित गाला डिनर में पीएम मोदी शामिल होंगे. भारतीय समयानुसार यह डिनर रात 12 बजे यानी 16 और 17 जून की मध्यरात्रि में शुरू होगा.

इस बार G7 समिट में आर्थिक चुनौतियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक तनाव और टिकाऊ विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी है. ऐसे में भारत की भागीदारी पर भी सबकी नजर बनी हुई है.

10:06 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए दुनिया के बड़े देश

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस में G7 नेताओं ने विकास और निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया है. साझा घोषणापत्र में नेताओं ने कहा कि आर्थिक तरक्की और समृद्धि के लिए यह सहयोग बहुत जरूरी है. इस बयान को सहयोगी देश केन्या और दक्षिण कोरिया ने भी अपना समर्थन दिया है. दिग्गज नेताओं ने माना कि दुनिया के सबसे गरीब देशों और कमजोर समुदायों की मदद करना, गरीबी कम करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए देशों को मजबूत बनाना पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की प्राथमिकता है.
 

10:04 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक अहम द्विपक्षीय मुलाकात की है. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है.

9:42 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: कैंसर के खिलाफ जंग में एकजुट हुए दुनिया के बड़े देश

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के दिग्गज नेताओं और भारत जैसे सहयोगी देशों ने कैंसर के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है. साझा बयान में नेताओं ने माना कि बच्चों और युवाओं में होने वाले अलग-अलग तरह के ट्यूमर पर रिसर्च के लिए किसी एक देश के पास पूरा डेटा मौजूद नहीं है. इसके साथ ही नेताओं ने कहा कि जिन कैंसरों में बचने की उम्मीद कम होती है, उनसे निपटना दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. G7 देशों ने हर नागरिक तक कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा पहुंचाने की बात पर जोर दिया है.

8:35 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: वैश्विक कर्ज संकट से निपटने पर बड़ा फैसला

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के दिग्गज नेताओं ने वैश्विक कर्ज संकट से निपटने का मजबूत संकल्प लिया है. मंगलवार को जारी एक साझा बयान में नेताओं ने कहा कि वे आर्थिक स्थिरता को खतरा पहुंचाने वाले इस बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने के लिए अपने प्रयास तेज करेंगे. इसके साथ ही G7 देशों ने उन विकासशील देशों की मदद बढ़ाने की वकालत की है जो आर्थिक सुधार तो कर रहे हैं, लेकिन भारी कर्ज के चलते निवेश के अवसरों से वंचित रह जाते हैं.

Advertisement
8:30 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: बैठक से पहले विश्व नेताओं से मिले पीएम मोदी

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस के एवियन में G7 समिट की शुरुआत से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. इस संक्षिप्त बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि बैठक शुरू होने से पहले G7 नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा शानदार रहता है.

 

7:39 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: नेताओं का 'फैमिली फोटो'

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस के एवियन-ले-बां में G7 शिखर सम्मेलन जारी है. इस समिट के दौरान G7 देशों समेत दुनिया के बाकी दिग्गज नेताओं ने एक साथ आकर पारंपरिक 'फैमिली फोटो' खिंचवाई.

7:08 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: जी-7 के विशेष सत्र में पहुंचे पीएम मोदी, अहम बैठक में लिया हिस्सा

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन से अहम जानकारी आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के 'आउटरीच सत्र' यानी विशेष बैठक में शामिल हुए हैं. पीएम मोदी इस मंच के जरिए भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे.

7:02 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: कल शाम होगी पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक, समय हुआ तय

Posted by :- Dheeraj

फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी. भारतीय समयानुसार यह महाबैठक कल शाम 6:15 बजे शुरू होगी. 16 महीने के लंबे वक्त के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें व्यापार समझौते और रणनीतिक रिश्तों पर अहम चर्चा हो सकती है.
 

6:53 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: पीएम मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलाया हाथ

Posted by :- Dheeraj

जी-7 शिखर सम्मेलन से इस वक्त की बड़ी अपडेट आ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब 16 महीने के लंबे वक्त के बाद हुई है. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक भी होनी है.

Advertisement
5:36 PM (एक महीने पहले)

G7 Summit: आज तीन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे PM मोदी

Posted by :- Dheeraj

समिट के बीच पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. वे आज तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे. जहां वे कई अहम बैठकों में शामिल होंगे और तीन देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे.

5:33 PM (एक महीने पहले)

जी-7 समिट के लिए एवियन पहुंचे PM मोदी, लगातार आठवीं बार भारत को न्योता

Posted by :- Dheeraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज फ्रांस के एवियन पहुंच गए हैं. ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज और विकासशील देशों के प्रतिनिधि के तौर पर भारत को लगातार आठवीं बार इस समिट में आमंत्रित किया गया है. एवियन पहुंचे पीएम मोदी के इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली उनकी द्विपक्षीय मुलाकात है, जिसके साथ ही वे दुनिया के कई अन्य बड़े नेताओं के साथ भी अहम बैठकें करेंगे.

Advertisement
Advertisement