scorecardresearch
 

टोरंटो: बीच शहर में क्यों लगा बर्फ की सिल्लियों का पहाड़? ‘ICEMAN’ का अनोखा प्रमोशन

टोरंटो के डाउनटाउन में ड्रेक के नए एल्बम 'Iceman' के प्रमोशनल स्टंट के तहत बर्फ की विशाल संरचना बनी, जिसने लोगों को आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो के बाद भीड़ जमा हो गई.

Advertisement
X
टोरंटो के बीचों-बीच लगाया गया बर्फ की सिल्लियों का विशाल पहाड़
टोरंटो के बीचों-बीच लगाया गया बर्फ की सिल्लियों का विशाल पहाड़

कनाडा के टोरंटो शहर के बीचो-बीच अचानक बर्फ की सिल्लियों का एक विशाल पहाड़ दिखाई देने से लोग हैरान रह गए. आमतौर पर गर्माहट और व्यस्त शहरी माहौल वाले इस इलाके में बर्फ का इतना बड़ा ढांचा देखकर लोग रुक-रुक कर तस्वीरें लेने लगे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे.

यह नजारा असल में किसी मौसम या प्राकृतिक घटना का नहीं था, बल्कि मशहूर रैपर ड्रेक के आने वाले एल्बम “Iceman” का एक अनोखा प्रमोशनल स्टंट था. ड्रेक ने खुद सोशल मीडिया पर इस बर्फीली संरचना की तस्वीरें साझा की थीं और साथ में लिखा-“Release date inside.” इसके बाद शहर में हलचल मच गई और लोग बड़ी संख्या में उस जगह पहुंचने लगे.

Toronto के डाउनटाउन इलाके में बनी इस बर्फ की संरचना को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. कई लोग मानने लगे कि जैसे-जैसे बर्फ पिघलेगी, एल्बम की रिलीज डेट सामने आएगी.

इसी बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया, जब एक लाइवस्ट्रीमर ने बताया कि उसने बर्फ के एक ब्लॉक के अंदर छिपा नीला फोल्डर खोज लिया है, जिसमें कथित तौर पर लिखा था कि “Iceman” एल्बम 15 मई को रिलीज होगा. बाद में ड्रेक ने भी 'Iceman 15 मई' की पोस्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.

Advertisement

इस अनोखे प्रमोशन ने देखते ही देखते भीड़ को आकर्षित कर लिया, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण से बाहर भी होने लगी. कई लोग बर्फ के ढांचे पर चढ़ गए और उसे तोड़ने की कोशिश करने लगे. कुछ वीडियो में लोग हथौड़े और अन्य उपकरणों से बर्फ तोड़ते दिखे, जबकि कुछ ने आग तक लगाने की कोशिश की ताकि बर्फ जल्दी पिघल जाए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CHUM 104.5 (@chum1045)

हालात बिगड़ने पर Toronto Police Service को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस के अनुसार, बर्फ से बड़े टुकड़े गिरने लगे थे, जिससे नीचे मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था. इसके बाद इलाके में बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया.

यह ड्रेक के एल्बम प्रमोशन की एक कड़ी है. इससे पहले भी उन्होंने कई चर्चित स्टंट किए हैं, जिनमें उनकी कोर्टसाइड सीट को बर्फ में बदल देना और बड़े विजुअल इवेंट शामिल हैं. इन सभी प्रयासों का मकसद उनके नए प्रोजेक्ट “Iceman” को लेकर उत्सुकता बढ़ाना बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement