scorecardresearch
 

सीमा विवाद पर बोली चीनी सेना, 'बातचीत से हल हो सकता है मुद्दा'

लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सैनिकों के साथ लगातार गतिरोध के बीच चीनी सेना ने सीमा पर हाल में घटे घटनाक्रम पर सोमवार को पहली बार टिप्पणी की और कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं लेकिन दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से सीमा के मुद्दों को सुलझा सकते हैं.

Advertisement
X
India China
India China

लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सैनिकों के साथ लगातार गतिरोध के बीच चीनी सेना ने सीमा पर हाल में घटे घटनाक्रम पर सोमवार को पहली बार टिप्पणी की और कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं लेकिन दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से सीमा के मुद्दों को सुलझा सकते हैं.

लद्दाख के चुमार इलाके में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के जवानों के बीच गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के कार्यालय ने पीटीआई को दिए जवाब में कहा, 'हमने मीडिया में संबंधित खबरें देखी हैं. जिन घटनाओं की छाया हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उच्चस्तरीय भारत यात्रा पर भी पड़ी रही, उन पर पहली टिप्पणी करते हुए सेना ने कहा, 'चीन-भारत सीमा विवाद इतिहास से ही बना हुआ है. दोनों देशों के बीच सीमा का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है और एलएसी को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं.'

हमने किया है समझौतों का पालन: चीनी सेना
चीन की सेना ने कहा, चीन के सीमा पर रहने वाले सैनिकों ने हमेशा दोनों देशों के बीच संबंधित समझौतों का कड़ाई से पालन किया है. दोनों पक्ष सीमावर्ती इलाकों में उठ रहे मुद्दों को बातचीत और परामर्श के जरिये सही से सुलझा सकते हैं.

Advertisement

चीनी सेना ने शी की भारत यात्रा के समापन पर जारी किये गए संयुक्त बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन को द्विपक्षीय संबंधों के विकास और सतत प्रगति के महत्वपूर्ण कारक मानते हैं और विकास के लिए करीबी साझेदारी बनाना चाहते हैं. सेना ने कहा, 'उन्होंने (शी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने यह भी दोहराया था कि सीमा के सवाल पर अंतिम समाधान लंबित रहने तक दोनों पक्ष सीमावर्ती इलाकों में अमन और चैन बनाये रखने के लिए संयुक्त प्रयास करते रहेंगे.'

पीएलए की विज्ञप्ति में मुद्दे के समाधान का तरीका तो नहीं बताया गया लेकिन कहा गया है, हम उन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारतीय पक्ष के साथ गंभीरता से काम करना चाहते हैं जिन पर दोनों देशों के नेताओं ने सहमति जताई थी. हम चीन-भारत सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं.

रविवार को पीएलए के चीफ ऑफ स्टाफ ने बैठक कर नई परिस्थितियों में सैन्य कमान की क्षमता सुधारने को लेकर बातचीत की थी. हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि लद्दाख में सीमा संबंधी गतिरोध पर चर्चा हुई या नहीं. इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति शी की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच कुछ संदेह दूर हुए हैं और इससे संबंध नये युग की तरफ बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सीमा के मुद्दे को मित्रवत समन्वय के साथ राजनीतिक रूप से सुलझाने पर महत्वपूर्ण सहमति बनी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement