scorecardresearch
 

भाई ने नहीं, चचेरे भाई ने घोंटा था कंदील का गला: पॉलीग्राफ टेस्ट

पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच का गला उसके भाई ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने घोंटा था. यह खुलासा पॉलीग्राफ टेस्ट में हुआ है.

Advertisement
X
कंदील बलोच
कंदील बलोच

पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच का गला उसके भाई ने नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई ने घोंटा था. यह खुलासा पॉलीग्राफ टेस्ट में हुआ है.

टेस्ट में हुआ साबित
पहले इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद वसीम ने माना था कि उसने अपनी 26 वर्षीय है लेकिन दोनों संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट से यह दावा खारिज हो गया. टेस्ट के अनुसार, सोशल मीडिया स्टार को इस साल 15 जुलाई को उसके चचेरे भाई हक नवाज ने गला घोंट कर मार डाला था, न कि उसके भाई ने.

भाई ने पकड़े थे कंदील के हाथ-पांव
जियो न्यूज की खबर में कहा गया है कि वसीम ने कंदील के हाथ और पैर पकड़े थे जबकि हक नवाज ने उसका गला घोंटा था. खबर में यह भी कहा गया है कि हत्या से पहले संदिग्धों ने उसे और उसके अभिभावकों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था.

Advertisement

बड़े भाई ने हत्या के लिए उकसाया था
खबर में बताया गया है कि जांच के दौरान पता चला है कि कंदील के सउदी अरब में रह रहे बड़े भाई आरिफ ने वसीम पर दबाव डाला था कि ' को ताक पर रखने के कारण' वह बहन कंदील को मार डाले.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement