scorecardresearch
 

नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूतावास के पास स्थित हुसेबी इलाके में रहने वाले कई लोगों ने तेज धमाके के बाद धुआं फैलते देखा. एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के पूरे घरों में कंपन महसूस की गई.

Advertisement
X
नॉर्वे में यूएस एंबेसी के पास जोरदार धमाका हुआ है. (फोटो- X-@Osint613 and  @AZ_Intel_)
नॉर्वे में यूएस एंबेसी के पास जोरदार धमाका हुआ है. (फोटो- X-@Osint613 and @AZ_Intel_)

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुना गया. ओस्लो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस रहस्यमयी विस्फोट की जांच में जुट गई हैं. गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं. हुसेबी (Huseby) इलाके में स्थित दूतावास के पास विस्फोट के तुरंत बाद चारों ओर धुआं फैल गया. एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैं टीवी देख रहा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मेरा पूरा घर हिल गया."

यह भी पढ़ें: 'किसी की इजाजत की जरूरत नहीं...', रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान

धमाके की सूचना मिलते ही 5 से 10 पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. ओस्लो पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वे दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट का कारण क्या था या इसके पीछे किसका हाथ है. सुरक्षा टीमें बारूद या किसी तकनीकी खराबी जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement