scorecardresearch
 
Advertisement

‘बंगाल, गुजरात या यूपी नहीं बनेगा’, कोलकाता मेयर का बीजेपी पर बड़ा हमला

‘बंगाल, गुजरात या यूपी नहीं बनेगा’, कोलकाता मेयर का बीजेपी पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने राज्य की राजनीति और सांप्रदायिक मुद्दों पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बंगाल कभी गुजरात या यूपी जैसा नहीं बनेगा. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के रहते हर धर्म के लोग सुरक्षित महसूस करते हैं और राज्य में डर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की राजनीति होती है. ओवैसी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी और यहां का समाज सेक्युलर ढांचे पर आधारित है. वहीं मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार संविधान के अनुसार पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

Advertisement
Advertisement