कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के बीच भीषण झड़प हो गई. यह हंगामा दोपहर में शुरू हुआ, जब इंस्टीट्यूट के मुख्य हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में बदल गई. इस झड़प में दोनों ही पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.