पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. नंदीग्राम और रेजीनगर की सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर विभिन्न दलों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. टीवी डिबेट के दौरान तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ते नजर आए. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और हंसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल आरोप लगाने का काम करती हैं.