scorecardresearch
 

शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह

पश्चिम बंगाल में कल यानी सोमवार को शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कल पूरी कैबिनेट का गठन भी हो सकता है.

Advertisement
X
CM शुभेंदु की कैबिनेट का विस्तार कल.  (Photo: PTI)
CM शुभेंदु की कैबिनेट का विस्तार कल. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल की BJP सरकार कल अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विशेष कवायद के तहत कल ही पूरी कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा, जिससे राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति दी जा सके.

सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे बंगाल की नई सरकार के कैबिनेट विस्तार के शपथग्रहण  समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए राज्यपाल भवन में तैयारियां जोरों पर हैं. जहां नए मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. 

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार की जानकारी सामने आने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. दावा किया जा रहा है कि बंगाल सरकार अपनी कैबिनेट में नए और युवा चेहरों को मौका देने की सोच रही है. इसके लिए कई नाम उभरकर सामने आए हैं. 

बताया जा रहा है कि शुभेंदु सरकार के कैबिनेट विस्तार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नए मंत्रियों को शामिल करके शासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा सुचारू बनाना है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी कैबिनेट गठन की प्रक्रिया को कल होने वाले एक विशेष समारोह के माध्यम से धरातल पर उतारा जाएगा, जिसमें कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

Advertisement

BJP को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाई है. बीजेपी ने चुनाव में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का सूफड़ा साफ कर दिया है.

वहीं, चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद बंगाल में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल में सोनारपुर दौरान पर पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया था. जबकि बीजेपी ने इस हमलों के टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा बताया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement