Chilled Watermelon Tomato Soup: रायता, कोल्ड ड्रिंक्स और शरबत गर्मियों में लोग ज्यादातर पीते हैं, क्योंकि इनसे शरीर को ठंडक मिलती है. इनके अलावा जूस इस सीजन में सबसे ज्यादा लोग पीते हैं और आपने तरबूज और टमाटर का जूस भी पिया होगा. मगर क्या आपने कभी तरबूज और टमाटर का ठंडा-ठंडा सूप पिया है, जिसे टमाटर और तरबूज गजपाचो भी कहते हैं.
गजपाचो स्पेन और पुर्तगाल का एक पारंपरिक ठंडा सूप होता है, जिसे नाश्ते में या डिनर से पहले सर्व किया जाता है. उत्तरी भारत में जिस तरह गर्मी अपने प्रचंड रूप में हैं, उसमें शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे सूप से बेहतर कुछ नहीं है. साथ ही अगर सूप तरबूज और टमाटर का हो, तो सेहत को डबल फायदा मिलेगा. यह दोनों ही हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं और तरबूज को तो खासतौर पर गर्मी के दिनों में ही खाया जाता है.
तेज धूप और लू के कारण शरीर की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है तो कुछ ऐसा हेल्दी पीने का मन करता है जो बॉडी को फौरन रिफ्रेश और हाइड्रेट कर दे. ऐसे में तरबूज और टमाटर का सूप एक परफेक्ट चॉइस है.इस सूप को पकाने की झंझट नहीं होती, यह एक तरह का कोल्ड सूप है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है.
क्यों खास है यह सूप?
तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. टमाटर और तरबूज दोनों ही लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, यह स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है. इस सूप में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं. गर्मी में इस सूप में पीने से पेट ठंडा रहता हैं और डाइजेशन को सुधारता है.
तरबूज-टमाटर सूप के लिए इंग्रेडिएंट्स
स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं सूप
इस चिलचिलाती गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स या एयरेटेड ड्रिंक्स की जगह इस नेचुरल, केमिकल-फ्री और सुपर हेल्दी तरबूज-टमाटर के सूप पीने से आपको अंदर से कूल और बाहर से एनर्जेटिक महसूस होगा.