scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के हॉग मार्केट में भारी बवाल, बुलडोजर लेकर पहुंची भीड़ पर TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप

कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट के पास मंगलवार रात को को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ लोग बुलडोजर लेकर आए और TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को पूरी तरह तोड़ दिया. इलाके में दहशत फैल गई, दुकानें बंद हो गईं और पुलिस मौके पर पहुंची.

Advertisement
X
कोलकाता के हॉग मार्केट में देर रात मचा बवाल (Photo: ITG)
कोलकाता के हॉग मार्केट में देर रात मचा बवाल (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट यानी न्यू मार्केट के पास मंगलवार रात को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि भीड़ ने बुलडोजर लाकर TMC के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को पूरी तरह तोड़ दिया गया. TMC नेताओं ने कहा कि यह BJP की जीत के जुलूस के दौरान पुलिस की इजाजत से हुआ. लेकिन स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने TMC के दावों को गलत बताया और कहा कि जो तोड़ा गया वो एक गैरकानूनी कब्जा था.

इस पूरे मामले में डेरेक ओ’ब्रायन की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि बड़ी संख्या में लोग बुलडोजर के साथ पहुंचे और निर्माण को गिराया गया. उनके मुताबिक, मौके पर सीएपीएफ के जवान भी मौजूद थे. वीडियो में भी बुलडोजर से ढांचे को गिराते हुए देखा जा सकता है.



पश्चिम बंगाल का चुनावी इतिहास पहले भी हिंसा और टकराव से जुड़ा रहा है. चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें और तनाव देखने को मिलता रहा है. ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर माहौल को संवेदनशील बना दिया है.

पुलिस ने क्या किया?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इलाके में पुलिस की गश्त शुरू कर दी गई ताकि हालात काबू में आएं और कोई और बवाल न हो.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

यहीं से मामले में एक बड़ा पेच सामने आया. इलाके के आम लोगों और कुछ दुकानदारों ने TMC के दावों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि जो ढांचा तोड़ा गया वो असल में एक गैरकानूनी कब्जा था. पहले किसी दुकानदार की यह जगह थी जिसे जबरदस्ती छीन लिया गया था. बाद में उस जगह को TMC का यूनियन दफ्तर बना दिया गया था.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि जिसे 'मांस की दुकान' बताया जा रहा है, वो असल में मांस की दुकान नहीं थी. हां, उस ढांचे के ठीक बगल में मार्केट के अंदर मांस और मछली का बाजार जरूर है. लेकिन जो तोड़ा गया वो एक गैरकानूनी ढांचा और यूनियन दफ्तर था.

यह भी पढ़ें: 'हम हारे नहीं, इस्तीफा नहीं दूंगी', ममता बनर्जी का 28 मिनट का हमला, BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप

यानी TMC के नेताओं पर यह आरोप लगा कि उन्होंने एक गैरकानूनी कब्जे वाले ढांचे को मांस की दुकान बताकर बात को अलग रंग देने की कोशिश की.

हॉग मार्केट क्या है और यह जगह क्यों अहम है?

हॉग मार्केट, जिसे न्यू मार्केट भी कहते हैं, कोलकाता का एक बहुत पुराना और मशहूर बाजार है. यहां रोज हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं. यह बाजार कोलकाता की पहचान का हिस्सा है.

बंगाल में हिंसा पर सख्ती, चुनाव आयोग ने जारी किया जीरो टॉलरेंस आदेश

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की हिंसा या उसे भड़काने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयोग ने हिंसक घटनाओं के प्रति शून्य सहनशीलता यानी ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने को कहा है. यानी पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हिंसा और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके तहत CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के DGs सहित सभी जिलाधिकारियों (DMs), पुलिस अधीक्षकों (SPs) और अन्य अधिकारियों को लगातार गश्त पर रहने का आदेश दिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement