उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन के महानायक अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने अयोध्या के साथ केवल सौतेला व्यवहार किया था और यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था. लेकिन आज अयोध्या पूरी तरह बदल चुकी है. राम की पैड़ी में अब अविरल और निर्मल सरयू जल बहता है, जहां लाखों श्रद्धालु एक साथ स्नान कर सकते हैं.