उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी के नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकना भारी पड़ गया है. इस मामले में पुलिस ने सपा नेताओं के खिलाफ बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है. कौशाम्बी में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के आरोप में सपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव समेत 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.