scorecardresearch
 
Advertisement

नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, देखते-ही-देखते धधक उठी Video

नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, देखते-ही-देखते धधक उठी Video

ग्रेटर नोएडा के नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास एक बेहद डराने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बस किस तरह से धू-धू कर जल रही है और आसमान में काले धुएं का गुबार उठ रहा है. बताया जा रहा है कि यह स्लीपर बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी.

Advertisement
Advertisement