ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी टूटने के दावे और इसकी शुरुआत बागी बलिया से होने को लेकर दिए गए बयान पर अब वहां के सपा सांसद सनातन पांडेय ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे कोई भी ताकत समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आपी राजभर का इस्तेमाल कर रही है.