राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है.. SIT को दिया गया चंपत राय का जवाब सामने आया है.. चंपत राय ने अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.. सूत्रों के मुताबिक चंपत राय ने कहा, कि बैंक के साथ हुए MOU पर उनके हस्ताक्षर होने चाहिए थे. उन्होंने कहा कि बैंक के साथ हुए करार में गड़बड़ी हुई है. उनकी जानकारी के बिना MOU किया गया. बैंक की ओर से 'गणना प्रक्रिया' के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर भी असहमति जताई है. बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा.