प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने काशीवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं. पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जा मुराद क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन किया. इस गारमेंट यूनिट से लगभग 1,000 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने फैक्ट्री में काम करने वाली 300 महिलाओं के साथ सीधा संवाद भी किया.