scorecardresearch
 
Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस अग्निकांड का यात्रियों ने बयां किया भयावह मंजर

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस अग्निकांड का यात्रियों ने बयां किया भयावह मंजर

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ..यहां एक चलती हुई डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भयंकर आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके कारण बस में सवार नौ यात्रियों की जलकर मौत हो गई. यात्रियों का आरोप है कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की भारी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ. यात्रियों के अनुसार, बस से जलने की बदबू आ रही थी और उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को भी कहा था, लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी और गाड़ी चलाता रहा.

Advertisement
Advertisement