बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर साल 2007 जैसा माहौल बन रहा है और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज का समर्थन बीएसपी को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवारों को मौका दे रही है, जिससे समाजवादी पार्टी बेचैन नजर आ रही है. मायावती का आरोप है कि बीएसपी के बढ़ते जनाधार और सामाजिक समीकरणों से विपक्षी दल घबराए हुए हैं, जबकि जनता अब एक बार फिर बीएसपी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है.