उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए सनसनीखेज हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में दूसरा आरोपी दानिश अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस गंभीर मामले पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पीड़िता से मुलाकात की और आशंका जताई है कि इसके पीछे लड़कियों को जाल में फंसाने और धर्मांतरण कराने वाला कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है.