लखनऊ में आजतक की रिपोर्ट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए बैठक की और अधिक शुल्क और किताबों की अनिवार्य खरीद की शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की है. आदेश जारी कर स्कूलों को पांच साल तक यूनिफॉर्म न बदलने का निर्देश दिया गया है. उल्लंघन पर 5 लाख रुपये जुर्माना और मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.