scorecardresearch
 
Advertisement

चंडीगढ़ से पंचकूला और जालंधर तक योग का उत्साह, नेताओं ने दिया फिटनेस का संदेश

चंडीगढ़ से पंचकूला और जालंधर तक योग का उत्साह, नेताओं ने दिया फिटनेस का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, वरिष्ठ अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया. वहीं पंजाब के जालंधर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन ने योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी योग कर नागरिकों को नियमित योग और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने की अपील की. अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली.

Advertisement
Advertisement