ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला बस हादसा सामने आया है. दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में अचानक भयानक आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.