लखनऊ के KGMU में फिर हुआ धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़. लखनऊ के KGMU से पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. बारहवीं पास हस्साम अहमद नाम का ये शख्स खुद को डॉक्टर बताकर हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहा था. KGMU में पढ़ने वाली छात्राओं के अलावा दो अन्य मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को भी फंसाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक हस्साम ने दिल्ली एम्स की कॉन्फ्रेंस में ले जाने के नाम पर लड़कियों को फर्जी लेटर दिये. Aiims की International conference में शामिल कराने के लिए 50 से ज्यादा लकड़ियों को फर्जी लेटर दिये. Cardio सेवा संस्थान ट्रस्ट बनाकर लड़कियों को मुस्लिम आबादी वाले कैंप में ले जाता था. KGMU की कमेटी ने जालसाज को पकड़ पुलिस के हवाले किया है.